रोजगार समाचार का ई-पेपर - Rozgar Samachar
Responsive Ads Here

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, 15 August 2014

रोजगार समाचार का ई-पेपर


केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्रकाशित होने वाला साप्ताहिक रोजगार समाचार जल्द ही ई-पेपर रूप में आएगा.

इस पर बिल्कुल नया लोगो होगा और यह रोजगार समाचार एसएमएस रूप में भी मिलेगा. मंत्रालय का प्रकाशन विभाग 15 अगस्त तक ई-पेपर तैयार करने पर काम कर रहा है, इसी दिन इसे लांच किया जाना है.

एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि ई-पेपर समाचार पत्र की तरह होगा और इसे पासवर्ड से देखा जा सकेगा.

अधिकारी ने कहा कि उपभोक्ता को मोबाइल पर एसएमएस रूप में भी रोजगार समाचार मिलेगा.
ई-पेपर समाचार पत्र की तरह,  पासवर्ड की होगी जरूरत


ई-रोजगार समाचार परियोजना का निर्माण 12वीं पंचवर्षीय योजना (2012-17) के तहत किया गया है.

एक बयान के मुताबिक अन्य पहल के तौर पर प्रकाशन विभाग इन्फिबीम और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन बुक स्टोर से बात कर रहा है ताकि विभाग के विशाल पुस्तक भंडार का विपणन बढ़ाया जा सके.

विभाग अपनी पुस्तकों का डिजिटीकरण भी करेगा. विभाग की एक अन्य मासिक पत्रिका योजना (सामाजार्थिक पत्रिका) भी ई-रूप में रोजगार समाचार आएगा.


Get your own FREE website, FREE domain & FREE mobile app with Company email.  
Know More >

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot